21 टेबलों पर होगी गिनती
अब22 दिन इंतजार के बाद 23 दिसंबर के रिजल्ट आएगा। एकाध सप्ताह तक तो चौक-चौराहों पर कहां कितनी वोटिंग हुई ये चर्चा होती रही। माना जा रहा है कि चक्रधरपुर में झामुमो भाजपा की बिग फाइट है। इसके बावजूद कोई दावा नहीं कर रहा है कि जीतेगा कौन। चुनावी अंकगणित लगाने वाले सुबह-शाम बस एक ही रट लगा रहे हैं कि हार-जीत का फासला चौंकाने वाला होगा।
वोटों की गिनती के लिए तय जगह
विधानसभाक्षेत्र स्थान टेबल की संख्या
चाईबासाकॉमन रूम महिला कॉलेज 21
मझगांव साइंस ब्लॉक जूलोजी महिला कॉलेज 14
जगन्नाथपुर साइंस ब्लॉक बॉटनी महिला कॉलेज 14
मनोहरपुर आर्ट्स ब्लॉक महिला कॉलेज 21
चक्रधरपुर हॉल संख्या 22 महिला कॉलेज 21
भास्कर न्यूज| चक्रधरपुर
23दिसंबर को जिले की पांच विधानसभाओं के वोटों की गिनती के लिए चाईबासा महिला कॉलेज में अलग-अलग स्थान निर्धारित किए गए हैं। चक्रधरपुर, चाईबासा मनोहरपुर विधानसभा के वोटों की गिनती के लिए 21 टेबल बनाए गए हैं। वहीं मझगांव जगन्नाथपुर विधानसभा के लिए 14-14 टेबल बने हैं। माना जा रहा है कि वोटों की गिनती के दिन पहला रिजल्ट जगन्नाथपुर का आएगा। उसके बाद चाईबासा, मझगांव, चक्रधरपुर मनोहरपुर का चुनाव परिणाम दोपहर दो बजे तक क्लीयर हो जाएगा।