अाधे घंटे खड़ी रही गीतांजलि एक्सप्रेस
चक्रधरपुर| हावड़ा-सीएसटीएमगीतांजलि एक्सप्रेस ट्रेन की कोच संख्या एस 14 स्लीपर कोच में लाइट नहीं रहने पर रविवार की शाम चक्रधरपुर स्टेशन पर यात्रियों ने हंगामा कर दिया। लगातार चैन पुलिंग कर आधे घंटे तक ट्रेन को रोके रखा। जानकारी के अनुसार गीतांजलि एक्सप्रेस चक्रधरपुर स्टेशन पर निर्धारित समय 06.25 पर पहुंची थी। दो मिनट ठहरने के बाद जब ट्रेन खुली तो ट्रेन की कोच संख्या एस 14 के यात्रियों ने ट्रेन को चैन पुलिंग कर रोके रखा। यात्रियों का कहना था कि एस 14 स्लीपर कोच में खड़गपुर से ही लाइट नहीं जल रही है।