पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हटेगा अतिक्रमण

हटेगा अतिक्रमण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दैनिक भास्कर की पहल पर ऐतिहासिक रानी तालाब को संरक्षित करने की कवायद ने जोर पकड़ लिया है। नगर पर्षद के बाद अब सीओ नीतू कुमारी ने भी कार्रवाई आरंभ कर दी है। शनिवार को अंचलाधिकारी नीतू कुमारी और नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुनील कुमार की मौजूदगी में तालाब की जमीन का मार्किंग कार्य शुरू किया गया। जमीन की मार्किंग होने से अतिक्रमण किए हुए लोगों में हड़कंप सा मच गया है। उन्हें अब अतिक्रमण जगह पर बनाए गए घरों को टूटने का डर सता रहा है। ज्ञात हो कि रानी तालाब 9.5 एकड़ में फैला हुआ है। लेकिन अतिक्रमण होने के कारण अपना अस्तित्व खो चुका है। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष रोशनी टोप्पो, वार्ड पार्षद दिनेश जेना, मो अशरफ, जेई जियाउल हक, अमीन बह्मदत्त आर्य समेत अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

चक्रधरपुर शहर का सबसे बड़ा तालाब रानी तालाब है। वह अपना अस्तित्व खो चुका है। प्रशासन की कार्रवाई से तालाब का अस्तित्व वापस लौटने की उम्मीद लोगों में जागने लगी है। क्यों कि उपायुक्त और अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर अतिक्रमणकारियों को हटाने का कार्य जोर पकड़ने लगा है। इससे जल संरक्षण की समस्या काफी हद तक सुलझ जाएगी।

अतिक्रमणकारियों

में मचा है हड़कंप

रानीतालाब से अतिक्रमणकारियों को हटाने का कार्य शुरू होने से तालाब किनारों पर बसे लोगों में हड़कंप मच गया है। कारण रानी तालाब 9.5 एकड़ में फैला हुआ है। अतिक्रमण के कारण यह तालाब अब दो से तीन एकड़ में ही सिमट कर रह गया है। तालाब की जमीन पर दर्जनों घर बन चुके हैं। उन घरों को प्रशासन की ओर से तोड़े जाने की बात पर लोग भयभीत हैं। लोगों के अपने ही कारनामे अब गले की हड्डी बन गए हैं।

जमीन मार्किंग के दौरान नप अध्यक्ष रोशनी, सीओ नीतू कुमारी अन्य।

सख्ती से होगी कार्रवाई

^रानीतालाब के लैंड मार्किंग का कार्य शुरू हो गया है। तीन से चार दिनों के अंदर जमीन की मापी का कार्य पूरा हो जाएगा। उसके बाद अतिक्रमण हटाना आरंभ हो जाएगा। अतिक्रमणकारियों पर शक्ति से कार्रवाई की जाएगी।^ नीतूकुमारी, अंचलाधिकारी चक्रधरपुर।