प्रमाणपत्र बनने में देरी पर किया हंगामा
अंचलकार्यालय चक्रधरपुर की ओर से प्रमाणपत्र बनाने में देरी होने पर आवेदकों में नाराजगी है। शनिवार को जिला परिषद सदस्य रामलाल मुंडा और आजसू जिला उपाध्यक्ष दुर्गा चरण महतो के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने अंचल कार्यालय में हंगामा मचाया। हालांकि कार्यालय में अंचलाधिकारी नीतू कुमारी मौजूद नहीं थीं। थोड़ी देर इंतजार करने के बाद हंगामा शांत हो गया और वे लौट गए। हंगामे की जानकारी मिलने पर सीओ चक्रधरपुर थाना पुलिस को लेकर कार्यालय पहुंची। तब तक हंगामा करने वाले नेता और आवेदक भाग गए थे।