पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीएसपी ने की पिटाई, सिख समाज में रोष

डीएसपी ने की पिटाई, सिख समाज में रोष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा चक्रधरपुर परिसर में शनिवार को गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी की आपात बैठक की गई। बैठक में सिख समुदाय के एक युवक सरदार गुरमीत सिंह के साथ चक्रधरपुर के एसडीपीओ प्रियदर्शी आलोक द्वार पीटे जाने की निंदा की गई है। बैठक के बाद समाज की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि डीएसपी ने केश पकड़कर घसीटते हुए युवक को पीटा। बताया गया है कि एक पुराने पारिवारिक मुकदमे में जो कि अदालत में विचाराधीन है, को लेकर गुरमीत की पिटाई की गई है। प्रबंध कमेटी ने इस घटना को संपूर्ण सिख समाज का अपमान माना है। तथा इससे अत्यंत आक्रोशित है। कमेटी ने जिला प्रशासन से यह मांग की है कि एसडीपीओ का अविलंब तबादला हो या उसे बर्खास्त किया जाए। इस संबंध में शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने की चेतावनी दी। मौके पर प्रबंध कमेटी के संरक्षक महेन्द्र सिंह कालरा, अध्यक्ष सरदार अजीत सिंह, सचिव रमेश छावड़ा, काेषाध्यक्ष सुरेन्द्र सालुजा, सरदार जग्गी सिंह, गुरमीत सिंह मुच्छल, परमजीत सिंह मुच्छल, राजेश मुच्छल, गुलशन चुग, ज्ञानी नरेन्द्र सिंह मौजूद थे।