पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हर स्कूल को भरना जरूरी है यू डायस

हर स्कूल को भरना जरूरी है यू डायस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इनफॉरमेशन सिस्टम फाॅर एजुकेशन (यू डाइस) फॉर्मेट भरने का काम पश्चिमी सिंहभूम जिले के 2538 स्कूलों को करना पड़ेगा। शिक्षा विभाग को फॉर्मेट भरकर जानकारी नहीं देनेवाले स्कूलों पर शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। फॉर्म भरने के लिए जिले में 22 सितंबर से सभी प्रखंडों में प्रशिक्षण कैंप आयोजित किया जाएगा। झारखंड शिक्षा परियोजना के एडीपीओ अनूप माइकल केरकेट्टा ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्राथमिक से हायर सेकेंडरी तक के सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को शामिल होना अनिवार्य है। सरकारी, निजी, गैर सहायता प्राप्त या अल्पसंख्यक विद्यालयों को इस प्रशिक्षण में भाग लेना है।

क्या है यू डायस

यूडाइस केंद्र सरकार की ओर से जारी एक फॉर्मेट है। इसमें सभी स्कूलों से पूरा ब्योरा लिया जाता है। दिए गए फॉर्मेट के आधार पर स्कूलों के फॉर्म भरकर विभाग को उपलब्ध कराना है। उस डाटा को विभाग राज्य सरकार को और राज्य सरकार केंद्र को उपलब्ध कराती है। साथ ही राज्य और केंद्र स्तर पर प्राप्त ब्योरा काे ऑनलाइन अपलोड किया जाता है। इसी के आधार पर राज्य और केंद्र सरकार आगामी वित्तीय वर्ष की योजना तैयार करती है।

येदेनी होगी जानकारी : स्कूलका नाम सहित पूरा विवरण ,संकुल की कैटेगरी, शिक्षक छात्रों की संख्या ,ड्रॉप आउट बच्चों की संख्या या आरटीई के अनुसार कुल शिक्षक विद्यार्थियों की संख्या, मिड डे मील की जानकारी।