पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रतिनिधिमंडल मिला मुख्यमंत्री से

प्रतिनिधिमंडल मिला मुख्यमंत्री से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चक्रधरपुर| चक्रधरपुरअल्पसंख्यकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को सीएम से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा है। पंद्रह सदस्यीय इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व झामुमो नेता रहमान हिना ने किया। इसके अलावा झामुमो के शहादत हुसैन, मो नुसरत, शकील अंसारी, शौकत अली, अनवर दानिश, शेख रब्बानी आदि भी शामिल थे। सीएम से मिलने के बाद सभी ने चक्रधरपुर की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा। जिसमें चक्रधरपुर पुरानी बस्ती कब्रिस्तान, पोटका कब्रिस्तान की चहारदीवारी कराने। जनाजा सेट की मांग, कब्रिस्तान में चापाकल लगाने की मांग शामिल है। वहीं कोलचोकड़ा पंचायत के मंडलसाई अल्पसंख्यक समुदाय के कब्रिस्तान की चहारदीवारी निर्माण की मांग भी की गई है। इसके अलावे पोटका चक्रधरपुर के झामुमो कार्यकर्ता शेख रब्बानी की माता का बिजली की चपेट में आने से हुए देहांत के मामले में मुआवाजे की मांग की गई। वापसी के बाद झामुमो नेता रहमान ने बताया कि अल्पसंख्यक मतों के ध्रुवीकरण को रोकने पर सीएम के साथ रणनीति बनी है।