धर्म जागरण शिविर का हुआ समापन
चक्रधरपुर| करंजोमें अखिल भारतीय धर्म जागरण की दो दिवसीय धर्म जागरण शिविर का रविवार को समापन हुआ। शिविर का शुभारंभ अखिल भारतीय सह धर्म जागरण प्रमुख राजेंद्र प्रसाद ने भारत माता की तस्वीर पर दीप जलाकर किया इस मौके पर प्रांत प्रमुख विजय घोष ने कहा कि धर्मांतरित बंधुओं को घर वापसी कराना हमारा मुख्य उद्देश्य है। जनजातीय समाज के लोग लोभ मे नहीं पड़ें। लोभ में पड़कर धर्मांतरण करें। बैठक में बिहार, झारखंड, बंगाल, ओड़िशा, असम, मणिपुर, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश के अलावा कुल नौ राज्यों के प्रतिनिधि मौजूद थे। बैठक में लक्ष्मण गिलुवा, सुखराम उरांव, चुमनू उरांव,जवाहर बानरा,परियोजना प्रमुख शरत ठोलो, प्रांत प्रचारक अनिल मिश्र, अशोक षाड़ंगी,भाजपा जिलाध्यक्ष संजू पांडेय,भूपति शर्मा, परेश मंडल, बासुदेव तांती, गोपाल मंडल, मोहन कश्यप आदि मौजूद थे।