पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षक संघ के नेता मिले मुख्यमंत्री से

शिक्षक संघ के नेता मिले मुख्यमंत्री से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनुवा| सोनुवापुलिस ने मंगलवार को थाना के सामने कई घंटे तक वाहन चेकिंग अभियान चलाया। सहायक अवर निरीक्षक दामोदर प्रसाद यादव के नेतृत्व में पुलिस ने कई घंटे तक वाहनों की जांच की। इस दौरान पुलिस ने दोपहिया चारपहिया वाहनों को रोककर लाइसेंस, इंश्योरेंस समेत अन्य आवश्यक कागजातों की जांच की। कई वाहनों में कागजात की कमी पाए जाने पर कड़ी हिदायत देकर छोड़ा गया।

सोनुवा में वाहन चेकिंग अभियान चलाती पुलिस।

भास्कर न्यूज | चक्रधरपुर

मंगलवारको राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ से संबद्ध शिक्षक नेता रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले उन्हें ज्ञापन सौंपा। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री सह प्रतिपक्ष के नेता अर्जुन मुण्डा से भी वार्ता की। साथ ही उनको भी ज्ञापन सौंपा। वार्ता के बाद श्री मुण्डा ने उन्हें सहयोग करने की बात कही। इससे पहले राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ झारखंड प्रदेश प्राथमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक बीएससी विद्यालय निवारणपुर रांची में श्री विनय कुमार की अध्यक्षता में की गई। बैठक में महालेखाकार रांची के समीक्षा पत्र का हवाला देकर वित्त सचिव के स्थगन आदेश इसकी समीक्षा कमेटी को, वित्त सचिव की जिला कमेटी की तरफ से संबंधित विधायक एवं मंत्री महोदय को संकल्प के समर्पण में यथोचित साक्ष्य का हवाला देते हुए ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया था।

बैठकमें ये भी थे शामिल

सभाध्यक्षविनय कुमार, आशुतोष कुमार, रविकांत अकेला, अनुग्रह कुमार अरूण कुमार दास, सुजीत रजक, संजय सिंह, दशरथ प्रधान, मुन्ना कुमार, राजेश चंद्र साहनी, मनोज कुमार चौधरी, कुमार आशुतोष, सिद्धेश्वर प्रसाद, राजेश कुमार पांडेय, भुवनेश्वर मुंडारी एवं रामगढ़, लोहरदगा, चाईबासा, बाेकारो, धनबाद, रांची, चतरा, देवघर एवं जमशेदपुर के शिक्षक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

सोनुवा में चला वाहन चेकिंग अभियान