पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चक्रधरपुर में यू डायस प्रशिक्षण का प्रथम चरण हुआ समाप्त

चक्रधरपुर में यू डायस प्रशिक्षण का प्रथम चरण हुआ समाप्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चक्रधरपुर | मंगलवारको चक्रधरपुर प्रखंड संसाधन केन्द्र में प्रथम चरण का यू डायस का प्रशिक्षण संपन्न हो गया। इसमें चार संकुलों के सभी स्कूलों के शिक्षक प्रधानाध्यापक शामिल हुए। हॉल एक में उत्क्रमित मध्य विद्यालय इटोर तथा वि आसनतलिया संकुल के शिक्षक शामिल हुए। जबकि हॉल नंबर दो में मवि इचाकुटी तथा उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुढ़ीगोड़ा संकुल के शिक्षक तथा प्रधानाध्यापक शामिल हुए। यू डायस का प्रशिक्षण देने के लिए जिला परियोजना कार्यालय से सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी जॉन मुत्थु पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित थे, जबकि प्रशिक्षण का संचालन प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी राजेश खलखो,अनिल कुमार प्रजापति अजय कुमार प्रशिक्षक के तौर पर कर रहे थे। प्रशिक्षण में सभी शिक्षकों को यू डायस का एक-एक प्रपत्र देकर उसे भरवाने का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें विद्यालय से संबंधित सारी सूचनाओं का संकलन है। शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के नियमानुसार प्रत्येक विद्यालय को परिभाषित कर उसकी भौतिक स्थिति, शिक्षकों की स्थिति, छात्रों की उपस्थिति, कमरों की संख्या शिक्षकों का प्रशिक्षण संबंधित जानकारी, शिक्षकों के बारे में अन्य जानकारी के अलावा विद्यालय में छात्रों के बैठने की व्यवस्था, मध्याह्न भोजन, यूनिफार्म, विज्ञान किट की उपलब्ध्ता आदि विद्यालय में उपलब्ध होने होने की सारी जानकारी भर कर देनी है।