पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वैन ने तोड़ा फाटक, हादसा टला

वैन ने तोड़ा फाटक, हादसा टला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुधवारकी सुबह चक्रधरपुर रेल फाटक पर एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार रेलवे फाटक को बंद करने के दौरान रसोई गैस सिलेंडर से लदा एक वैन ने फाटक के बूम को तोड़ दिया। इससे आग भी लग सकती थी। उस समय वहां भीड़ भी थी। यह वैन शिखर इंडेन एजेंसी का था। इधर, इस घटना से एनएच 75 पर 1 घंटे तक वाहनों का परिचालन पूरी तरह ठप रहा। फाटक पर स्लाइडिंग गेट लगा कर रेल कर्मियों ने ट्रेनों का परिचालन कराया। मौके पर रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने मिनी ट्रक को जब्त कर आरपीएफ पोस्ट में लगा दिया। चालक के खिलाफ रेल संपत्ति का नुकसान करने के जुर्म में मामला दर्ज किया गया है। सिग्नल एंड टेलीकॉम विभाग के कर्मचारियों ने फाटक का टूटा बूम हटा कर नया बूम लगाया। 11 बजे के करीब बड़े वाहनों का परिचालन फिर से सुचारू रूप से शुरू हुआ।

बड़ा हादसा टला

ट्रकमें गैस सिलेंडर भरा था। फाटक का बूम टूटने पर अगर मिनी ट्रक अन्य वाहन से या लोहे के खंभे से टकरा जाता तो गैस सिलेंडर ब्लॉस्ट कर जाता। एेसे में इतने सिलेंडरों के एक साथ फटने से बड़ा हादसा हो सकता था।

क्या है मामला

शिखरइंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से गैस के दर्जनों सिलेंडर लेकर रेलवे कॉलोनियों में सप्लाई करने जा रहे मिनी ट्रक रेलवे फाटक के समीप पहुंचा। उसी समय फाटक का मेन गेट बंद हो रहा था। मिनी ट्रक के चालक ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा कर फाटक को पार करना चाहा। इसी चक्कर में ट्रक फाटक से टकरा गया। इस कारण फाटक का बूम टूट गया।

सिलेंडर से लदी थी यह वैन। आरपीएफ ने जब्त किया। रेल फाटक तोड़ा था