टीम ने टीबी कर्मियों को दिया निर्देश
चाईबासा| यक्ष्माविभाग के कार्यक्रमों की जांच कर रही 22 सदस्यीय केंद्रीय टीम तीन दिनों तक जिले का दौरा पूरा कर बुधवार को लौट गई। दौरे के क्रम में टीम ने सदर अस्पताल के अलावा चक्रधरपुर, झींकपानी, जगन्नाथपुर, नोवामुंडी, सदर पीएचसी आदि की जांच भी की। जांच के क्रम में टीम को व्यापक गड़बड़ी मिलने की बात कही जा रही है। हालांकि टीम के सदस्यों ने इस मामले में कुछ भी बोलने से इनकार किया है। इस दौरान टीम ने एएनएम स्कूल का निरीक्षण किया। साथ यक्ष्मा विभाग के कर्मचारियों के साथ बैठक भी की। इस टीम में डॉ सरनावासप्पा, डॉ कुशल कुमार, डाद्वॅ योगेश पटेल, डॉ सुकांत सिंह, डॉ संदीप किड़ो, डॉ गौतम, डॉ अरिमा मोर्या, डॉ शिवा धवन, डॉ प्रशांत भट्ट डॉ शमीम मन्ना आदि शामिल थे।