पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फोटो सेशन कराया और मना ली जयंती

फोटो सेशन कराया और मना ली जयंती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चक्रधरपुर| गुरुवारको भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल जी की जयंती थी। शहर के पार्टी कार्यालय में नेतागण और सक्रिय कार्यकर्ता जुटे। कुछ सदस्यों ने पंडित जी की तस्वीर पर श्रद्धा अर्पण किए और तस्वीर के समीप खड़े होकर फोटो खिंचवाई। कार्यक्रम में किसी वरिष्ठ नेता ने पंडित जी के जीवन पर प्रकाश नहीं डाला। साढ़े 12 बजे के बाद सांसद लक्ष्मण गिलुवा कार्यालय पहुंचे और तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर अपने दूसरे कार्य के लिए निकल पड़े। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशोक षाड़ंगी, पूर्व विधायक सुखराम उरांव, पूर्व विधायक चुमनू उरांव, नगर अध्यक्ष अशोक दास, प्रखंड अध्यक्ष प्रेम प्रधान, ललित मोहन गिलुवा, संजय पासवान, श्रीवंत षाड़ंगी, रोहित प्रधान, राजेश गुप्ता, शेष नारायण लाल, पीरु हेंब्रम, अश्वनी प्रमाणिक समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।