पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शुभ कलश स्थापित, गूंजने लगी जय जय मां अंबे

शुभ कलश स्थापित, गूंजने लगी जय-जय मां अंबे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरुवारको कलश स्थापना के साथ ही 3 अक्टूबर तक चलने वाला शारदीय नवरात्र पूजन आरंभ हो गया। केरा मंदिर सहित चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय समीप स्थित श्रीश्री दुर्गा मंदिर, जारकी दुर्गा मंदिर, गुजराती समाज, मनोहरपुर राज राजेश्वरी मंदिर में कलश स्थापना की गई। नवरात्र के पहले दिन से मंदिरों मुहल्लों में अंबे माता के भजन सुनाई पड़ने लगे हैं।

चक्रधरपुर केरा मंदिर सहित दुर्गा मंदिर में नवरात्र के पहले दिन दर्शन को काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। दुर्गा मंदिर के पंडित गोरखनाथ दूबे ने सुबह सात बजे से पूजा शुरु की। इस दौरान उन्होंने दुर्गा पाठ और हवन किया। उन्होंने कहा कि नवमी के दिन कुंवारी कन्याओं की पूजा की जाएगी।

गरबा और डांडिया अब दसमी तक चलेगा

गुजराती समाज परिसर में नवरात्र के पहले दिन मां अंबे की प्रतिमा का विधिवत पूजन कर कलश स्थापित किया गया। देर रात गुजराती समाज के लोग मां अंबे की अराधना कर गरबा और डांडिया नृत्य करेंगे। गुजराती समाज के प्रांगण को आकर्षक विद्युत सज्जा रंग बिरंगे फूलों से सजाया गया है।

मां अंबे के दरबार में नवरात्री की पूजा करने पहुंचीं महिला श्रद्धालु।