रेल क्षेत्र में श्रमदान से साफ-सफाई
गोइलकेरा | देशभर में स्वच्छता को लेकर चलाए जा रहे अभियान के दौरान रेल क्षेत्रों में भी श्रमदान कर साफ-सफाई की जाएगी। गुरुवार को चक्रधरपुर रेल मंडल के सुरक्षा अधिकारी एस चंद्रा के नेतृत्व में रेलकर्मियों की टीम ने गोइलकेरा स्टेशन, रेलवे कॉलोनी रेल क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। रेलकर्मियों की टीम ने वैसे स्थलों को चिन्हित किया जहां गंदगी फैली हुई है। रेलवे स्टेशन के अलावा कॉलोनियों के आसपास श्रमदान से सफाई करने का निर्णय लिया गया। टीम में डीईई टीआरडी शशिकांत, संरक्षा सलाहकार दिलीप कुमार, कृष्ण मोहन प्रसाद और ज्ञान सिंह हेंब्रम शामिल थे।