गंदगी फैलानेवालों पर रहेगी नजर : डीआरएम
चक्रधरपुररेल मंडल में अगले पांच साल तक योजनाबद्ध तरीके से सफाई अभियान चलेगा। इसकी शुरूआत 2 अक्टूबर से आरंभ होगी गंदगी फैलानेवालों पर सीसीटीवी से निगाह रखी जाएगी। उक्त बातें चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम राजीव अग्रवाल ने गुरुवार को रेल मंडल सभागार में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कही।
उन्होंने आगे कहा कि कॉलोनियों में कचरा साफ करने के अभियान की फोटोग्राफी भी कराई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वच्छ भारत योजना के तहत रेलवे की ओर से भी वृहत स्तर पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। चक्रधरपुर रेल मंडल के चार बड़े स्टेशन टाटानगर , राउरकेला, झारसुगड़ा चक्रधरपुर में चाईबासा, रायरंगपुर, सीनी जैसे आठ स्टेशनों में एक साथ अभियान चलेगा। स्टेशनों में स्वच्छता के लिए आरपीएफ सजग रहेगी। कहा कि हर स्टेशन को 2 हजार रुपए देकर साफ सफाई के लिए सामानों की खरीदारी कराई जा रही है। ट्रेनों में सफाई पर भी रेलवे के सभी अधिकारी ,कर्मचारी एक साथ नजर रखेंगे। वहीं यात्री सुरक्षा, रेलवे की नई ट्रेनों , साइंस एक्सप्रेस पर भी डीआरएम ने अपनी बातें रखीं। मौके पर डीसीएम एके हलदर भी थे।
{ हर स्टेशन को 2 हजार रुपए देकर साफ-सफाई के सामानों की कराई जा रही खरीदारी
(डीआरएम चक्रधरपुर ने जैसा बताया )
एलटीटीई हावड़ा पूजा स्पेशल राउरकेलामें बुधवार, शुक्रवार। टाटा में बुधवार, शनिवार
संतरागाछीआनंद बिहार टर्मिनल साप्ताहिक 1अक्टूबर से हर सोमवार बुधवार को टाटानगर में 12 बजकर 50 मिनट
मुंबईसीएसटी हटिया साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन 1अक्टूबर से चलेगी। राउरकेला में बुधवार को दिन के 2 बजकर 50 मिनट में, आगमन अप ट्रेन वापसी डाउन 11 बजकर दस मिनट में
सीएसटीमुंबई हावड़ा वीकली एक्सप्रेस 21अक्टूबर से चलेगी। राउरकेला में अप बुधवार को डाउन शुक्रवार को। टाटा में अप ट्रेन बुधवार को डाउन शनिवार को रुकती है।
कामाख्यापूणे वीकली प्रीमियम ट्रेन वाया आसनसोल 22अक्टूबर से चलेगी। राउरकेला में शनिवार को डाउन लाइन से आएगी और शनिवार को अप ट्रेन आएगी।
ट्रेनों के नाम, स्टॉपेज कहां और कब-कब दौड़ेगी
साइंस एक्सप्रेस देखें बच्चे
डीआरएनने कहा कि 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक चक्रधरपुर में साइंस एक्सप्रेस खड़ी रहेगी। इस ट्रेन को देखने के लिए डीआरएम ने रेल मंडल के बच्चों से अपील की है कि वे जरूर आएं। देश के 57 स्टेशनों में चक्रधरपुर