पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बोनस का पैसा आया बाजार में बढ़ी रौनक

बोनस का पैसा आया बाजार में बढ़ी रौनक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेलवेमें बोनस बंटते ही बाजार मे रौनक बढ़ गई है। चक्रधरपुर रेल मंडल के हिस्से में करीब 18 करोड़ रुपए का बोनस आया है। इधर बोनस मिलने के बाद चक्रधरपुर बाजार में रौनक बढ़ गई है। शहर के दुकानदारों का मानना है कि दुर्गा पूजा में कपड़ों की ब्रिकी अच्छी होती है। हर दुकानदार इस त्योहार में कम से कम चार से पांच लाख रुपए का कारोबार करता है। चक्रधरपुर में करीब सौ कपड़े की दुकानें हैं। पूजा को लेकर शू दुकानों, स्टोरों और इलेक्ट्रॉनिक दुकानों में रौनक बढ़ गई है। दुर्गापूजा में चक्रधरपुर बाजार में करीब 7 करोड़ रुपए का कारोबार होगा।

दुर्गापूजा को लेकर बाजार में कपड़ों की खरीदारी करते लोग।

शहर की ज्वेलरी दुकानों में इस बार लोगों की भीड़ काफी देखी जा रही है। चूंकि सोने का दाम घट गया है। पिछले वर्ष की तुलना में सोने का दाम कम है।

इन इलाकों में रहेगी भीड़

बाटा रोड : इसरोड पर कपड़े आदि की दुकानें ज्यादा हैं। जिसके कारण यह इलाके में पूजा के दौरान ज्यादा भीड़ रहेगी। यहां पुलिस की व्यवस्था नहीं रहती है।

पोस्टऑफिस रोड : कपड़ापटटी रोड: त्योहार के दौरान घरों में व्यंजन बनाया जाता है। इसके लिए सामानों की खरीदारी होती है। रविवार को बाजार के इन दोनों रोड पर जोरदार भीड़ रही।

ज्वेलरी

फोर्स रहेगी तैनात

इधरचक्रधरपुर बाजार में दुर्गापूजा को लेकर फोर्स की तैनाती होने लगी है। चक्रधरपुर पवन चौक पर अत्याधुनिक हथियारों से लैस जवानों की संख्या बढ़ा दी गई है। ये जवान दिन भर चौक पर खड़े होकर भीड़ पर निगाह रखे हुए हैं। रेलवे स्टेशन पर भी फोर्स की तैनाती की गई है।

टीवी सीरियल जैसे पहनावे की डिमांड

इसवर्ष दुर्गापूजा को लेकर हो रही कपड़ों की खरीदारी में फिल्म या फैंशन शो में दिखने वाले कपड़ों की डिमांड नहीं है। बल्कि विभिन्न चैनलों में चल रहे धारावाहिकों में दिखने वाले कपड़ों काे लोग पसंद कर रहे हैं। महिलाएं साड़ियों पर काम किया हुआ और जाली वाले ज्यादा पसंद कर रही हैं। वहीं उम्रदरज महिलाएं तांत साड़ी की खरीदारी कर रही हैं। जबकि युवतियां स्टॉन से काम हुए घाघरा चुनरी, बच्चों को जींसपैंट और टी-शर्ट पसंद हैं।