- Hindi News
- मनोहरपुर आनंदपुर में पूजा की तैयारी जोरों पर
मनोहरपुर आनंदपुर में पूजा की तैयारी जोरों पर
शारदीयदुर्गोत्सव को लेकर मनोहरपुर आनंदपुर प्रखंड में जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। पूजा को लेकर दोनों प्रखंडों में पंडाल, माता दुर्गा अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमा का निर्माण कार्य जोर-शोर से चल रहा है। ज्ञात हो कि मनोहरपुर में 5, चिरिया में 2, छोटानागरा में 1, जराईकेला में 1 तथा आनंदपुर में 2 पूजा पंडालों में माता की प्रतिमा स्थापित कर विधिपूर्वक पूजा की जाती है। इनमें से कई का इतिहास काफी पुराना है। वहीं दुर्गापूजा के पंडालों पर महंगार्ई का असर साफ देखा जा रहा है। पूजा पंडालों से जुड़े लोगों की मानें तो पहले की तुलना में अब लोग पूजा के नाम पर ज्यादा चंदा देने से हिचकते हैं। उसपर महंगाई के कारण सभी चीजों के दामों में बढ़ोतरी हो गई है।
पूजा को लेकर बाजार में बढ़ी रौनक
पूजाको लेकर मनोहरपुर के बाजार में रौनक देखने को मिल रही है, हालांकि यहां के कई लोग राउरकेला, रांची, जमशेदपुर, चक्रधरपुर, चाईबासा आदि स्थानों से पूजा की मार्केटिंग कर रहे हैं। इसके बावजूद यहां के कई बड़ी दुकानों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। दूसरी ओर चिरिया माइंस के बंद रहने का असर भी बाजार में साफ देखा जा रहा है। माइंस बंद होने के कारण मजदूरों को पूजा की खरीदारी में मुश्किलें रही हैं। हालांकि माइंस ठेकेदार द्वारा 8. 33 प्रतिशत बोनस अवश्य दिया गया है।