जोबा आज शामिल होंगी झामुमो में
चक्रधरपुर| झारखंडकी पूर्व कैबिनेट मंत्री जोबा माझी समेत सैकड़ों झाविमो कार्यकर्ता 29 सितंबर को झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। सभी रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष पार्टी में शामिल होंगे। राघवेंद्र प्रसाद ने बताया कि सोमवार सुबह चक्रधरपुर और मनोहरपुर विधानसभा के कार्यकर्ता पंप रोड स्थित पूर्व मंत्री जोबा माझी के घर में जुटेंगे। इसमें झाविमो के जिलाध्यक्ष समेत प्रखंडों के अध्यक्ष, नगर के अध्यक्ष भी शामिल रहेंगे। सुबह साढ़े 9 बजे चक्रधरपुर से रांची के लिए रवाना होंगे।