पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीसीए चक्रधरपुर ने रोका टाउन क्लब की जीत का सिलसिला

सीसीए चक्रधरपुर ने रोका टाउन क्लब की जीत का सिलसिला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाक्रिकेट संघ के तत्वावधान में एसआर रूंगटा ‘ए’ डिवीजन लीग के अंतर्गत खेले गए मैच में चक्रधरपुर क्रिकेट अकादमी ने उलटफेर करते हुए गत वर्ष के उपविजेता इस सत्र में अब तक अपराजित रहनेवाली टाउन क्लब चाईबासा की टीम को एकतरफा मुकाबले में 6 विकेटाें से पराजित कर पूरे चार अंक हासिल किए। पराजय के साथ ही टाउन क्लब के फाइनल में चढ़ने की संभावना पर तत्काल विराम लग गया है। अब तक खेले गए मुकाबले पर अगर गौर किया जाए तो तीन-तीन मैच खेलकर दो जीत के साथ आठ अंक हासिल कर विजेता टीम एमसीसी चाईबासा उपविजेता टीम टाउन क्लब चाईबासा बराबरी पर चल रही हैं।

स्थानीय बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए आज मैच में टाॅस चक्रधरपुर क्रिकेट अकादमी के कप्तान ने जीता तथा विपक्षी टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। हालंकि टाउन क्लब की शुरूआत ही खराब रही जब उसके दो विकेट मात्र 16 रन के स्कोर पर गिर गए थे। बाद के बल्लेबाजाें ने भी कुछ खास नहीं किया और बराबर अंतराल पर विकेट गिरते चले गए। टाउन क्लब की टीम ने 27.1 ओवरो में सभी विकेट खोकर मात्र 103 रन बनाए। टीम की ओर से मात्र प्रमोद सिन्हा ने ही 3 चौकों 1 छक्का की मदद से 27 रन बनाकर विपक्षी गेंदबाजों का सामना किया। अन्य बल्लेबाजों में प्रणय कुमार ने 4 चौकों की मदद से 20 रन अविनाश प्रसाद ने 2 चौकों की मदद से 17 रनों का योगदान दिया। चक्रधरपुर क्रिकेट अकादमी की ओर से स्पिनर अनूप व्यास ने 18 रन देकर 3, सुजय शाह ने 13 रन देकर 2 तथा रमाकांत सिंह ने 19 रन देकर 2 विकेट लिए। हालांकि रमाकांत सिंह ने ही शुरू के दोनों बल्लेबाजों को मात्र 16 के स्कोर पर चलता कर टीम को अच्छी शुरूआत दी।

जीत के लिए 35 ओवरों में 104 रनाें का पीछा करने उतरी चक्रधरपुर क्रिकेट अकादमी की शुरूआत ही काफी अच्छी रही। दोनों उदघाटक बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 64 रनों की साझेदारी निभाकर टीम की जीत को आसान बना दिया। चक्रधरपुर क्रिकेट अकादमी की टीम ने 16.5 ओवरों में ही 4 विकेट खोकर 104 रन बना डाले। सलामी बल्लेबाज शोएल खान ने मात्र 36 गेंदों का सामना कर 8 चौकों 1 छक्का की मदद से 47 रन ठोक डाले। अन्य बल्लेबाजों में सुजय शाह ने 4 चैकों की मदद से 20 रन, एवं आरिफ खान ने 3 चौकों की मदद से नाबाद 17 रन बनाए। टाउन क्लब की ओर से शंकर विश्वकर्मा ने 3 विकेट एवं राहुल विजयवर्गी ने 1 विकेट लि