- Hindi News
- रेलवे स्टेशनों पर लगेंगी सांसद के नाम की कुर्सियां
रेलवे स्टेशनों पर लगेंगी सांसद के नाम की कुर्सियां
रूपेश कुमार विक्की| चक्रधरपुर
रेलवेस्टेशनों में जल्द ही सांसद फंड से कुर्सियां लगाई जाएंगी। चक्रधरपुर रेल मंडल को भी इसका लाभ मिलेगा। रेलवे ने सांसदों को किन स्टेशनों में कितनी कुर्सियों की जरूरत है इसकी सूची भेज दी है।
रेलवे बोर्ड के निर्देश पर यह सुविधा दी जा रही है। काॅरपोरेट घरानों को भी इसी तर्ज पर स्टेशनों में यात्री सुविधाएं दानस्वरूप देने की अपील की गई है। बहरहाल चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम राजीव अग्रवाल ने जमशेदपुर सांसद विद्युतवरण महतो, सिंहभूम सांसद लक्ष्मण गिलुवा, खूंटी सांसद कड़िया मुंडा ओड़िशा के सुंदरगढ़ सांसद जुएल उरांव को पत्र लिखकर स्टेशनों में कुर्सियों की जरूरत के बारे जानकारी दी है। सांसदों ने भी इस योजना के तहत रेलवे से कुर्सी की जरूरत की सूची मांगी थी।
प्लेटफाॅर्म पर कुर्सियां कम होने के कारण जमीन पर बैठी महिला यात्री बच्चे।
निर्माण में करेंगे मदद
कुर्सियोंव्हील चेयर के साथ ही अब सांसद सामाजिक संगठन स्टेशनों पर बैटरी चलित कारों, साफ-सफाई, शौचालय निर्माण, पेयजल की व्यवस्था करने में भी पूरा सहयोग कर सकेंगे।
ये है योजना
योजनाके अनुसार सांसद अपने क्षेत्र के किसी भी रेलवे स्टेशन को सांसद निधि से कुर्सियांं उपलब्ध कराएंगे। कुर्सिया दान के लिए वन, ए, बी, सी और डी श्रेणी के स्टेशनों का चयन किया गया है। सांसद के द्वारा दान की गई कुर्सियां स्टेशन के प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षा कक्ष, विश्रामालय आदि में लगाई जाएंगी। बता दें कि पहले सांसद फंड से रेल क्षेत्र में खर्च नहीं किया जा सकता था।
पीएमओका आदेश
प्रधानमंत्रीकार्यालय ने नए नियमों में ढील देते हुए सांसद फंड का प्रयोग रेलवे में करने की छूट दे दी है। पीएम की सहमति मिलने के बाद रेल मंत्रालय ने सभी डिवीजनल मैनेजर को इसका पत्र भेज दिया है। संसद संसदीय क्षेत्र के अलावा वेटिंग हॉल, प्लेटफॉर्म में कुर्सियां दे सकते हैं।
इन स्टेशनों को मिलेंगी कुर्सियां
टाटानगर,राजखरसांवा,चक्रधरपुर,गोइलकेरा,मनोहरपुर,राउरकेला,झारसुगड़ा,बंडामुंडा,चाईबासा।
^चक्रधरपुर रेल मंडल के क्षेत्र में आने वाले झारखंड के तीन सांसद ओड़िशा के एक सांसद सह केन्द्रीय मंत्री को कुर्सियां प्रदान करने के संबंध में मंडल के डीआरएम राजीव अग्रवाल ने पत्र लिखकर भेजा है। रेलवे ने सांसदों को स्टेशन के अनुसार चेयर की आवश्यकता को बताया है