- Hindi News
- बच्चों की मुस्कान, देश की शान : एके महतो
बच्चों की मुस्कान, देश की शान : एके महतो
बुधवारको मधुसूदन पब्लिक स्कूल आसनतलिया में वार्षिकोत्सव सह पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि नवोदय विद्यालय झींकपानी के प्राचार्य एके महतो ने संबोधन में कहा कि बच्चों की मुस्कान, देश की शान है। भविष्य की पीढ़ी का भार इन्हीं बच्चों के ऊपर है। बच्चों को संस्कार और चरित्रवान बनाने में शिक्षकों की भूमिका अहम होती है। अभिभावक भी बच्चों के पढ़ाई पर ध्यान दें। प्राचार्य श्री महतो ने कहा कि सफलता पाना ही उद्देश्य नहीं है, उसे किस तरह हासिल करना है यह मायने रखता है। वहीं विद्यालय के चेयरमैन सह जिला परिषद अध्यक्ष श्याम सुंदर महतो ने कहा कि लक्ष्य बनाकर पढ़ाई करें, सफलता अवश्य मिलेगी। विद्यार्थियों में अनुशासन आवश्यक है। समारोह का उदघाटन अतिथियों ने मधुसूदन महतो एवं सरस्वती महतो की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया। अतिथियों के हाथों वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। वहीं स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
मधुसूदन पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में नृत्य करते बच्चे।
ये थे मौजूद
गोस्नरकॉलेज रांची के रिटायर्ड प्रोफेसर एसबी महतो, विद्यालय के वाइस चेयरमैन एबी प्रधान, रेलवे इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्राचार्या पी गौरी, के मजूमदार, रोटरी क्लब के अध्यक्ष प्रवीर प्रमाणिक, सचिव विनोद भगेरिया, आईसीआईसीआई बैंक मैनेजर सुदामा शर्मा, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक खिरोद महतो, शिवचरण महतो, मधुसूदन महतो हाई स्कूल के प्राचार्य लक्ष्मण महतो, द्रौपदी महतो, प्रभात महतो, आरके महतो आदि।