- Hindi News
- पुस्तिका में लिखें खान पान की शिकायत : डीपीअो
पुस्तिका में लिखें खान पान की शिकायत : डीपीअो
चक्रधरपुररेल मंडल स्टॉफ कैंटीन का उदघाटन बुधवार की शाम डीआरएम राजीव अग्रवाल ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कैंटीन में खाने पीने के सामानों की गुणवत्ता अच्छी रहेगी। डीआरएम ने पर्सनल विभाग एवं इंजीनियरिंग विभाग को कैंटीन की बेहतरीन साज-सज्जा के लिए के लिए 3 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की। वहीं पर्सनल विभाग के सीनियर डीपीअो डीएन दिग्गी ने कहा कि रेलवे स्टॉफ कैंटीन नो लॉस नो प्रोफिट में चलता है। इसलिए रेलकर्मियों काे पांच सितारा होटल की तर्ज पर कैंटीन में खाना मिलेगा। खान-पान से संबंधित कोई शिकायत या सुझाव हो तो शिकायत पुस्तिका में लिखें। मंडल सांस्कृतिक संगठन के कलाकार दीपक राम शिव प्रसाद ने फिल्मी गीतों पर सब का दिल जीता। जबकि कैंटीन के कर्मचारी यूनिफॉर्म में दिखे। मौके पर सीएमएस डा. आरके पाणी, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त अरुण चौरसिया, सीनियर डीएफएम एमएम हसन, सीनियर डीसीएम अशोक अग्रवाल आदि मौजूद थे।
रेलवे स्टॉफ कैंटीन का निरीक्षण करते डीआरएम।