गणित प्रतियोगिता में धीरज बने टॉपर
चक्रधरपुर| मधुसूदनमहतो उच्च विद्यालय आसनतलिया चक्रधरपुर कक्षा दशम के छात्र धीरज कुमार महतो गणित प्रतियोगिता में कोल्हान डिवीजन टॉपर बने। गत 21 दिसंबर को रोट्रेक्ट क्लब चाईबासा के तत्वावधान में कोल्हान प्रमंडल स्तरीय गणित प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में कोल्हान प्रमंडल के विभिन्न विद्यालयों से कुल 2000 प्रतिभागी भाग लिए थे। इस प्रतियोगिता में धीरज कुमार प्रधान अव्वल रहे। द्वितीय स्थान पर जलवे देवी सरस्वती शिशु मंदिर सिलफोड़ी चक्रधरपुर के छात्र विश्वरंजन महतो एवं तृतीय स्थान पर जनजाति आवासीय बालिका विद्यालय चाईबासा की छात्रा डिडयांस गोयल रही। विजेता प्रतिभागियों को 14 दिसंबर को एमएल रुंगटा प्लस टू हाई स्कूल चाईबासा में पुरस्कृत किया जाएगा।