- Hindi News
- पढ़ाई छोड़ चुके 645 बच्चे लौटे स्कूल, खर्च होंगे तीन लाख रुपए
पढ़ाई छोड़ चुके 645 बच्चे लौटे स्कूल, खर्च होंगे तीन लाख रुपए
चक्रधरपुरप्रखंड के 54 स्कूलों में 645 बच्चों का पुन: नामांकन हुआ है। ये बच्चे पढ़ाई छोड़ चुके थे। इन पर 3 लाख 22 हजार 500 रुपए खर्च किए जाएंगे। प्रति बच्चे पर 500 रुपए खर्च होंगे। इसके लिए आगामी 18 दिसंबर से शिक्षकों की विशेष बैठक बीआरसी चक्रधरपुर में आरंभ हो रही है। यह जानकारी चक्रधरपुर बीआरसी में बुधवार को सीआरपी की हुई बैठक में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कमलेश कुमार ने दी। बीपीओ अजय कुमार ने बताया कि इन सभी छात्र-छात्राओं को झारखंड शिक्षा परियोजना की अोर से विशेष अनुदान दिया जाएगा।
चक्रधरपुर बीआरसी में बैठक करते शिक्षक।
चक्रधरपुर बीआरसी में हुई शिक्षकों की बैठक
बैठक में ये रहे मौजूद : बैठकमें बीपीओ अजय कुमार, राजेश खलखो के अलावा सीआरपी दीपक महंती, मायाधर ज्योतिष, निर्मल कैवर्त, रमीज अहमद, कालीकिंकर महतोेेे, विजय महतो, दयानिधि महतो, हरिश्चंद्र महतो, यतींद्र महतो, लक्ष्मण बारला, हरिश्चंद्र सांडिल, दुष्यंत नापित, नव किशोर सिंहदेव ,अनूप प्रधान, संजीव सिन्हा रवि रंजन सिन्हा आदि मौजूद थे।