डीआरएम ने किया औचक निरीक्षण
नोवामुंडी| चक्रधरपुररेल मंडल अंतर्गत नोवामुंडी-बड़ाजामदा रेल खंड में पोल संख्या 777/17 से 777/20 के बीच हो रहे (लाॅ हाइवे सबवे) रोड अंडर ब्रिज के निर्माण कार्य के लिए सुबह 6.25 बजे से डाउन लाइन पर मेगा ब्लाॅक किया गया। करीब 9 घंटे चले मेगा ब्लाॅक के कारण पैसेंजर, एक्सप्रेस सहित माल गाड़ियों का परिचालन अप लाइन से किया गया। लाॅ हाइवे सबवे के निर्माण कार्य का रेल मंडल के डीआरएम राजीव अग्रवाल ने निरीक्षण किया निर्माण कार्य में लगे अभियंता सहित अन्य अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।