पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केपीएस में जीवन कला पर हुआ सेमिनार

केपीएस में जीवन-कला पर हुआ सेमिनार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरुवारको कॉन्सेप्ट पब्लिक स्कूल चक्रधरपुर में छात्र-छात्राओं को जीवन की कला के रहस्य के बारे में बताया गया। सेमिनार का आयोजन कक्षा अष्टम से दशम तक के विद्यार्थियों के लिए किया गया था। वक्ता हिमांशु पांडा एवं सहयोगी मधु लाठ ने हास्य रस के द्वारा छात्र-छात्राओं के अंत: हृदय में प्रवेश कर उनके अवगुणों को दूर करने का भरसक प्रयास किया। उनके सदगुणों के विकास को गीत के माध्यम से बताया गया। उन्होंने कहा कि एक छात्र ही अच्छा शिक्षक बनता है। सपना देखना कोई बड़ी बात नहीं है, बल्कि उसको पूरा करना बड़ी बात है। इस अवसर पर मुख्य रूप से विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारी अशोक षाड़ंगी, शिक्षा भगेरिया, प्राचार्य महेंद्र पांडेय समेत काफी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं और बच्चे मौजूद थे।