पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों को पैसे की मशीन नहीं बनाएं : कुलपति

बच्चों को पैसे की मशीन नहीं बनाएं : कुलपति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षाही मनुष्य को इंसान बनाती है। आज हम अपने बच्चों काे केवल पैसा बनाने की मशीन बनाना चाहते हैं। हम पैकेज के लिए बच्चों को तैयार करते हैं, जो गलत है। उक्त बातें मधुसूदन महतो उच्च विद्यालय आसनतलिया के वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति डा.आरपीपी सिंह ने कही। करीब 2 हजार विद्यार्थियों अभिभावकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा के बारे में सोच कर हमें बहुत दु:ख हो रहा है कि शिक्षा का स्तर गिरता जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा की नींव प्राथमिक शिक्षा है। हम इसे कभी सुधार पाएंगे या नहीं मैं नहीं जानता। लेकिन बच्चों को ऐसा संस्कार दें कि वो देश का नाम रोशन कर सकें। यह अपना रास्ता खुद तय कर सकें। इससे पहले कुलपति अन्य अतिथियों ने मधुसूदन महतो और सरस्वती देवी की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप जलाकर समारोह का शुभारंभ किया। मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।

छात्रों ने बिखेरी सतरंगी छटा

सांस्कृतिककार्यक्रम का शुभारंभ भक्तिगीत से विद्यार्थियों ने किया। मां लो मां तारणी मां, दर्शन टीके दे . . . समेत नागपुरी, कुड़माली, हिन्दी, हो, उरांव आदि विभिन्न भाषा के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। वहीं बच्चों के कार्यक्रम को देख अभिभावकों ने भी बच्चों का उत्साह वर्धन किया।

बबली महतो हुई पुरस्कृत

मैट्रिकपरीक्षा 2014 की विद्यालय टॉपर छात्रा बबली महतो को एक साथ सरस्वती देवी एवं मंदोदरी देवी दोनों स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा मैट्रिक के टॉप टेन विद्यार्थी बबली महतो, सरिता, पदमावती, मुकेश महतो, रानी कुमारी बारिक, नम्रता महतो, प्रकाश मंडल, रंजीत प्रधान, प्रिया प्रधान, प्रकाश महतो, रोशन गोप, भाग्य लक्ष्मी महतो एवं कमल कृष्ण बंसरिआर को प्रशस्ति पत्र स्वर्ण पदक देकर अतिथियों ने सम्मानित किया।

समारोह में ये थे मौजूद

गोस्नरकॉलेज रांची के रिटायर्ड प्रोफेसर एसबी महतो, विद्यालय के चेयरमैन श्याम सुंदर महतो, प्रिंसिपल लक्ष्मण महतो, द्रौपदी महतो, डॉ सच्चिदानंद, ओमप्रकाश महतो, प्रभात महतो, आरके महतो, बसंत महतो, गणेश्वर महतो, बलराज हिंदवार, के नागार्जुन, आरपी महतो समेत काफी संख्या में अभिभावक और बच्चे मौजूद थे।