पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यंग झारखंड ने बचाई अपनी मान्यता

यंग झारखंड ने बचाई अपनी मान्यता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाक्रिकेट संघ के तत्वाधान में एसआर रूंगटा बी डिवीजन लीग के अंतर्गत खेले गए अंतिम रेलिगेशन मैच में यंग झारखंड क्रिकेट क्लब, चाईबासा ने चक्रधरपुर क्रिकेट क्लब को एक जबरदस्त मुकाबले में 5 विकेट से पराजित कर अगले सत्र में अपनी मान्यता रद्द होने के खतरे को टाल लिया है। चक्रधरपुर क्रिकेट क्लब की टीम रेलिगेशन के दोनों मैच हारकर सत्र 2014-15 के सबसे निचले पायदान पर है।

बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान में सोमवार को खेले गए मैच में चक्रधरपुर ने पहले बल्लेबाजी हुए 30 ओवर में 3 विकेट खोकर 219 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से पीतांबर ने 8 चौकों 5 छक्कों की मदद से शानदार नाबाद 94 रन बनाए। उद्घाटक बल्लेबाज अनूप नाग ने 9 चौकों की मदद से 52 रन, मो. इमरान ने 4 चौकों की मदद से नाबाद 32 रन मो. साकिर ने 3 चौकों की मदद से 16 रनों का योगदान दिया। क्लब की ओर से पीतांबर घुंघर मो. इमरान ने चौथे विकेट के लिए 115 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई। यंग झारखंड क्रिकेट क्लब की ओर से सन्नी प्रजापति ने 37 रन देकर 1 विकेट, आॅफ स्पिनर नवाज हुसैन ने 28 रन देकर 1 विकेट दाहिने हाथ के लेग स्पिनर मोनू प्रजापति ने 29 रन देकर 1 विकेट लिया।

झारखंडने 28 ओवर में हासिल किया लक्ष्य

करोया मरो की स्थिति में झारखंड की टीम ने भी जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य को 28.2 ओवरों में 5 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। यंग राजा मंडल ने 6 चौकों 3 छक्कों की मदद से सर्वाधिक 67 रन बनाए अन्य बल्लेबाजो में अमीत कारंवा ने मात्र 20 गेंदों पर 5 चौकों 3 छक्कों की मदद से धुंआधार 44 रन बनाए। तेजनाथ लकड़ा ने 5 चौकों 2 छक्कों की मदद से 37 रन, गणेश लकड़ा ने 3 चौकों की मदद से नाबाद 29 रन जक्की अहमद ने 2 चौकों की मदद से 11 रनों का योगदान दिया। चक्रधरपुर की ओर से दाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज मो. जावेद ने 53 रन देकर 3 विकेट लिया जबकि कैलाश महतो पीतांबर को एक-एक विकेट मिला।