पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मनरेगा कार्यों की हुई समीक्षा

मनरेगा कार्यों की हुई समीक्षा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चक्रधरपुर| प्रखंडसभागार चक्रधरपुर में बीडीओ समीर रेनियर खलखो की अध्यक्षता में मनरेगाकर्मियों की बैठक हुई। जिसमें पंचायत स्तर पर चल रहे मनरेगा कार्यों की समीक्षा की गई। वहीं रोजगार और पंचायत सेवकों को कई दिशा-निर्देश भी दिए गए। उन्होंने कहा कि मुखिया और पंचायत सेवकों की डिजिटल हस्ताक्षर बनेगी। सभी को फार्म भरकर कार्यालय में जमा करना है। बीडीओ ने कहा कि साल भर में 15 दिनों तक मनरेगा में महिला जॉबकार्ड धारी कार्य की हैं तो उसे मातृ अवकाश के रूप में एक माह का वेतन दिया जाएगा। वहीं रोजगार सेवकों को मनरेगा मजदूरों का आधार कार्ड जोड़ने के लिए कहा गया। पंचायत सेवकों को प्रखंड कार्यालय से कंबल का उठाव कर वितरण है। बैठक में प्रखंड के सभी मुखियाओं को भी बुलाया गया था, लेकिन वे उपस्थत नहीं हुए। बैठक में मुख्य रूप से बीडीओ समीर रेनियर खलखो, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सविता ओड़ेया, हेमंत विश्वकर्मा, प्रखंड कृषि पदाधिकारी कालीपद सहित सभी प्रखंडकर्मी मौजूद थे।