मधुसूदन जन्मोत्सव सह वार्षिकोत्सव 11 को
मधुसूदनमहतो जन्मोत्सव सह एमएसएम उच्च विद्यालय का वार्षिकोत्सव समारोह 11 दिसंबर को है। इस दिन विद्यालय परिसर में कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। वार्षिकोत्सव में डॉ आरपीपी सिंह कुलपति कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा मुख्य अतिथि होंगे। यह जानकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक लक्ष्मण महतो ने देते हुए कहा कि समारोह में विशिष्ट अतिथि नागेश्वर प्रधान प्रभारी प्राचार्य जेएलएन कॉलेज चक्रधरपुर होंगे।
समारोह में नागपुरी, कुड़माली, हिन्दी, हो, उरांव आदि भाषाओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। बच्चों द्वारा शिक्षाप्रद व्यंग एकांकी नाटक प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं मैट्रिक टाॅपर विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। विद्यालय टॉपर छात्रा बबली कुमारी महतो को सरस्वती देवी स्मृति और मंदोदरी देवी को स्मृति पुरस्कार से नवाजा जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर विद्यालय प्रबंधन और स्कूल के सभी छात्र-छात्राएं उत्साहित हैं।
मैट्रिक परीक्षा 2014 के प्रथम दस अव्वल विद्यार्थी बबली महतो, सरिता महतो, पदमावती महतो, मुकेश महतो, रानी कुमारी बारिक, नम्रता महतो, प्रकाश मंडल, रंजीत प्रधान, प्रिया प्रधान, प्रकाश महतो, रोशन गोप, भाग्य लक्ष्मी महतो एवं कमल कृष्ण को प्रशस्ति पत्र स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर चल रही है।