भवन बने, पर नहीं बन सकी एमबी बुक
चक्रधरपुर| चक्रधरपुरप्रखंड सहित पूरे जिले में 2005 से लेकर अब (2011-12) तक झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा विद्यालय भवन, पाकशाला, शौचालय, चहारदीवारी आदि का निर्माण भारी तादाद में कराया गया है। परंतु अब तक भवनों की मापी पुस्तिका नहीं बन सकी है। कई भवनों के निर्माण मे भारी अनियमितताएं बरती गई हैं। इस बात का खुलासा इंजीनियरों की टीम द्वारा समीक्षा करने के दौरान हुआ है। हालांकि इन अभियंताओं ने मीडिया को कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार कई भवनों अन्य असैनिक कार्यों में भारी अनियमितता बरती गई है। कई विद्यालयों में निर्माण कार्य विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा कराकर एजेंसी द्वारा कराए जा रहे हैं।