खेरसे मुंडा फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न
खरसावां| खरसावांके ढिपासाई फुटबॉल मैदान में हो रही खेरसे मुंडा फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब नवयुवक संघ पदमपुर ने केएससी पदमपुर को टाई ब्रेकर से पराजित कर हासिल किया। पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए जिला स्पोर्टस एसोसिएशन के सचिव मो. दिलदार नेे कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन हो बल्कि रोजगार भी मिले। इस लक्ष्य का निर्धारण कर ही खिलाडी खेल का प्रदर्शन करें।
विजेता, उप विजेता सहित इस प्रतियोगिता में खरसावां, सरायकेला, चाईबासा, चक्रधरपुर, आदित्यपुर, जमशेदपुर, कुचाई, खूंटपानी, सोनुवा सहित कोल्हान क्षेत्रे से पहुंची कुल 32 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार नव युवक संध पदमपुर को खस्सी नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। द्वितीय पुरस्कार एससी पदमपुर (ए) को खस्सी नकद राशि दी गई। तृतीय पुरस्कार के रूप में खस्सी देकर जेकेएससी जासकाडीह को सम्मानित किया गया।