पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों में क्षमता विकास के सिखाए जाएंगे गुर

बच्चों में क्षमता विकास के सिखाए जाएंगे गुर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोमवारको प्रखंड संसाधन केंद्र चक्रधरपुर में तीन दिवसीय गैर आवासीय बुनियाद प्लस प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के 39 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया। जबकि 42 शिक्षकों को प्रतिनियोजित किया गया था। बुनियाद प्लस प्रशिक्षण वर्ग 3 एवं 5 के बच्चों को पाठ्य सामग्रियों को पढ़ने, लिखने, गणितीय क्रिया करने तथा उनमें क्षमता विकसित करने वाला एक विशेष कार्यक्रम है। इसमें सीख सुनिश्चित करने के लिए शिक्षकों एवं छात्राें के साथ-साथ समुदाय को भी प्रत्यक्ष रूप से जोड़ने का प्रावधान है। मास्टर ट्रेनर बुधराम महतो गजेंद्र महतो प्रशिक्षु शिक्षकों को बुनियाद प्लस प्रशिक्षण दें रहे हैं। प्रशिक्षण का समापन 10 दिसंबर को होगा।