सड़क पर उड़ रही है धूल, लोग परेशान
सोनुवा| सोनुवा-चक्रधरपुरसड़क निर्माण कार्य प्रगति पर है। निर्माण कार्य में इन दिनों सड़क के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। ऐसे में सड़क के किनारे मिट्टी भरने का काम हो रहा है। इन सब कार्यों से पक्की सड़क के अधिकांश हिस्सों में मिट्टी ही नजर आने लगी है। सड़क का चौड़ीकरण होने से वाहन चालकों एवं अन्य लोगों को सड़क पर चलना काफी सुविधाजनक होगा। लेकिन सड़क निर्माण के दौर में लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। सड़क निर्माण कार्य में मिट्टी डाले जाने से हमेशा धूल ही उड़ रही है। इससे लोगों को सड़क पर चलना दूभर हो गया है। उड़ती धूल से खासकर दोपहिया वाहन चालकों काफी परेशानी हो रही है। सोनुवा से चक्रधरपुर तक दूरी तय करने में लोग पूरी तरह धूल सने नजर आते हैं।