2000 यात्री करते हैं सफर, सीढ़ी खतरनाक
राजखरसावांचक्रधरपुर रेलखंड के बीच मौजूद बड़ाबांबो रेलवे स्टेशन यात्रियों के लिए खतरनाक हो गया है। इस स्टेशन की एक मात्र फुटब्रिज की स्लैब सड़ गई है। वहीं सीढ़ी पर एक साथ ज्यादा यात्रियों के चढ़ने से सीढ़ी कांपने लगती है। ट्रेनों के आवागमन के समय सीढ़ी टूटने का भय बना रहता है। इस स्टेशन से रोजाना 2000 के करीब यात्री सफर करते हैं। पांच जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों का यहां ठहराव है। इसके बावजूद स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का अभाव है। यहां के लोगों ने फुटब्रिज के सड़ जाने की जानकारी रेल प्रशासन को दी है। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
^बड़ाबांबो स्टेशन पर पांच जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव होता है। लेकिन यहां यात्री सुविधाओं का अभाव है। एक मात्र फुटओवरब्रिज है। गांव के लोगों को आरपार जाने के लिए अलग से कोई रास्ता भी नहीं है।^जलसिंह महतो
^बड़ाबांबो स्टेशन की सीढ़ी कभी भी टूट सकती है। अंदर से बहुत कमजोर हो गई है। इसके अलावा इस स्टेशन पर पीने के लिए पानी की सुविधा तक नहीं है। सीढ़ी के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।^ विजयमहतो, बड़ाबांबोनिवासी
अलर्ट
ÖæS·¤Ú
इन ट्रेनों का है ठहराव
चक्रधरपुर-गोमोपैसेंजर ट्रेन।
टाटा-इतवारी पैसेंजर ट्रेन।
सीकेपी-टाटा-खड़गपुर पैसेंजर ट्रेन।
टाटा-बिलासपुर पैसेंजर ट्रेन।
चक्रधरपुर-आद्रा-हावड़ा पैसेंजर ट्रेन।
कईबार हो चुकी है फुट ओवरब्रिज की मांग
बड़ाबांबोस्टेशन बड़ाबांबो को ही दो भागों में बांट देता है। फुटओवरब्रिज बनाने की मांग कई बार लोगों ने की है। इसके बावजूद रेलवे प्रशासन का इस ओर ध्यान नहीं है। मजदूर संघ के नेता सुरेंद्र हांसदा का कहना है कि इसके लिए कई आंदोलन हुए हैं, पर सुविधाएं जस की तस हैं। लेबल क्राॅसिंग है पर स्टेशन के दोनों छोर को जोड़ने की कोई सुविधा नहीं है। सीढ़ी भी खराब है। स्कूली बच्चे पटरियों से होकर पार होते हैं।
स्टेशन पर यात्रियों की भीड़।
बड़ाबांबो स्टेशन के सीढ़ी पर होकर पार होकर साईकिल सवार।