पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डोरमेट्री की ऑनलाइन बुकिंग शुरू

डोरमेट्री की ऑनलाइन बुकिंग शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चक्रधरपुररेलवे स्टेशन के रिटायरिंग रूम डाेरमेट्री का ऑनलाइन बुकिंग आरंभ हो गया है। रविवार से चक्रधरपुर रेल मंडल के वाणिज्य विभाग ने ऑनलाइन बुकिंग करना शुरू कर दिया है। आरक्षित टिकट के आधार पर एडवांस बुकिंग इस सुविधा से की जा सकेगी। बता दें कि रेलवे बोर्ड ने रिटायरिंग रूम डोरमेट्री की ऑनलाइन बुकिंग सेवा शुरू करने के लिए रेलवे के हर जोन के महाप्रबंधक को निर्देश दिया था। इस सुविधा से बाहर से आने वाले यात्रियों को ठहरने में काफी सहूलियत मिलेगी। पहले ठहरने के लिए इन कमरों की बुकिंग यात्री के स्टेशन पर पहुंचने पर ही होती थी। पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (पीआरएस) से कन्फर्म आरएसी का टिकट लेने वाले यात्रियों को यह सुविधा मिल सकेगी।

बुकिंग रद्द होने पर कटेंगे पैसे

रिटायरिंगरूम की ऑनलाइन बुकिंग के समय सभी रूम बुक होंगे तो यात्री को वेटिंग नंबर दिया जाएगा। यदि कोई यात्री रिजर्वेशन टिकट रद्द करवाएगा तो रिटायरिंग रूम की बुकिंग भी रद्द हो जाएगी। ऐसे मामलों में रेलवे कैंसिलेशन चार्ज काटकर शेष राशि ऑनलाइन सिस्टम से ही यात्री को लौटा देगा। रिटायरिंग रूम में ठहरने की तारीख से 48 घंटे पहले बुकिंग रद्द करवाने पर 10 प्रतिशत, इससे कम समय पर 50 प्रतिशत चार्ज वसूला जाएगा।

^इस तरह की सुविधाओं से बाहर के यात्रियों को रात के दौरान परेशानी नहीं होती है। बोर्ड के आदेश के अनुसार ऑनलाइन रिटायरिंग रूम डोरमेट्री बुकिंग की सुविधा चालू कर दी गई है। \\\'\\\' एके हलदर, सीनियर डीसीएम, चक्रधरपुर

राउरकेला में भी होगी सुविधा

अभीरिटायरिंग रूम डोरमेट्री में आनलाइन बुकिंग की सुविधा चक्रधरपुर एवं टाटानगर में ही है। चक्रधरपुर रेल मंडल प्रशासन जल्द ही राउरकेला के अलावा झारसुगुड़ा स्टेशन पर भी यह सुविधा आरंभ करेगा।

ऐसे करें बुकिंग

आईआरसीटीसीकी बेवसाइट में ही यात्री रिटायरिंग रूम की बुकिंग के लिए पीएनआर नंबर फीड करेंगे। सिस्टम उस पीएनआर का सत्यापन कर बुकिंग की अनुमति देगा। आईआरसीटीसी की बेवसाइट पर टिकट बुकिंग की तरह ऑनलाइन भुगतान करना होगा। यह सुविधा स्मार्ट फोन में भी होगी।

ऑनलाइन एडवांस बुकिंग की शुरुअात करते रेलकर्मी।

ऑनलाइन एडवांस बुकिंग वाली रेलवे की बेबसाइट।