टीम गठित कर 50 स्कूलों की हुई जांच
शनिवारको चक्रधरपुर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कमलेश कुमार के आदेश पर प्रखंड के 50 विद्यालयों की जांच की गई।
बीईईओ ने एक संकुल के पांच-पांच विद्यालयों की जांच के लिए प्रत्येक संकुल के लिए दो-दो सीआरपी बीपीओ को प्रतिनियुक्त किया था। इसके अनुसार दड़कादा सीआरसी के लिए विजय महतो निर्मल कैवर्त, उंचिबिता के लिए गौरांग चरण कंसारी यतींद्र महतो, बनालता के लिए संजीव सिन्हा काली किंकर महतो, इटिहासा में मायाधर ज्योतिष रमीज अहमद, ईचाकुटी में दुष्यंत नापित अनूप प्रधान, महुलपानी में नव किशोर सिंहदेव लक्ष्मण बारला, टोकलो में दयानिधि महतो हरिश्चन्द्र सांडील, रोलाडीह में रवि रंजन सिन्हा हरिश्चंद्र महतो, ईटोर में बीपीओ अजय कुमार राजेश खलखो को प्रतिनियुक्त किया गया था।
इन बिंदुओं की हुई जांच
इसजांच प्रक्रिया के लिए विद्यालय में पुस्तकालय का संचालन, विद्यालय की भौतिक स्थिति, पाकशाला की स्थिति, शौचालय की स्थिति, शिक्षक छात्रों की उपस्थिति, छिजित बच्चों की स्थिति, विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक, पाकशाला की साफ-सफाई, मध्याह्न भोजन की स्थिति आदि का निरीक्षण कर रिपोर्ट बीईईओ का सौंपी गई।