नगर कमेटी के अध्यक्ष बने विनोद
चक्रधरपुर| झारखंडविकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) नगर कमेटी की बैठक रविवार को स्थानीय वन विश्रामागार में विनोद महतो की अध्यक्षता में हुई। जिसमें कमेटी का विस्तार किया गया। अध्यक्ष विनोद महतो, उपाध्यक्ष मो आलम अंसारी, कुमाारेश सरकार पुनीत धीरेज कुमार कश्चप बने। महासचिव मिथलेश कुमार झा, सचिव डेनियल विशाल, मो खलिल, देवदास तांती, विजय रवि और कोषाध्यक्ष धरनीधर साहू समेत 36 नगर कार्यसमिति सदस्य बनाए गए। कमेटी का विस्तार जिला सचिव नंदू बारला, कोषाध्यक्ष राखोहरी षाड़ंगी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष संजीव महतो, केंद्रीय किसान मोर्चा के सदस्य कृष्णा सिंह जामुदा की देखरेख में की गई। बैठक में गुडडू कारबा, मुकेश चंदोलिया, राजेश साहू, राय सिंह बांदिया, मो शादाब, निशांत रवानी, रवि रवानी, राजेश महतो आदि मौजूद थे।