पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंसुलेटर ब्लास्ट, 5 घंटे बिजली गुल

इंसुलेटर ब्लास्ट, 5 घंटे बिजली गुल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके पावर सब स्टेशन में इंसुलेटर ब्लास्ट होने से गुरुवार को पांच घंटे तक बिजली गुल रही। लंबे समय तक बिजली आपूर्ति ठप होने से शहर में जलापूर्ति भी बाधित रही। सुबह शहर के अधिकांश इलाकों में जलापूर्ति नहीं हो पाई। इन दिनों बिजली की लचर व्यवस्था से लोग परेशान हैं।

24 में से मात्र 10 से 12 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। गुरुवार सुबह सात बजे पावर सब स्टेशन में इंसुलेटर ब्लास्ट हो गया। इसके साथ ही शहर की पुरानी बस्ती और बंगलाटांड में बिजली तार टूट गया। दोपहर 12 बजे बिजली आई और आधे घंटे बाद फिर चली गई। पिछले एक माह से यह सिलसिला जारी है। लचर बिजली व्यवस्था को लेकर कांग्रेसी सहायक अभियंता मृणाल गौतम से मिले और इसे दुरुस्त करने की सलाह दी। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष जेपी शेखर, सचिव राजेश शुक्ला, मुमताज अंसारी शामिल थे।

बिजली समस्या को लेकर एसडीओ से वार्ता करते कांग्रेसी।

कम मिल रही बिजली

लाइनमैन ले रहे शट डाउन

^पावर सब स्टेशन में सिटी इंसुलेटर जल जाने से गुरुवार की सुबह बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। लाइनमैनों के ऑनटाइम शट डाउन लिए जाने से परेशानी हो रही है। इसे अब बंद करने का निर्देश दिया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों की समस्या भी जल्द ही दूर होगी।\\\' -मृणालगौतम, एसडीओविद्युत विभाग चक्रधरपुर

बिजली की लचर व्यवस्था का सबसे बड़ा कारण ऑन टाइम शटडाउन लिया जाना है। लाइनमैन अपनी इच्छा से जब चाहे तब शट डाउन ले रहे हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए एसडीओ श्री गौतम ने ऑनटाइम शटडाउन लेना बंद करने का निर्देश सबस्टेशन के कर्मियों को दिया है।

पिछले एक महीने से चक्रधरपुर में बिजली की समस्या हो रही है। ग्रामीण क्षेत्र में तो और बुरे हालात हैं। पिछले दिनों राजनीतिक पार्टियों ने विद्युत विभाग का घेराव कर चेतावनी दी थी, लेकिन अब तक सुधार नहीं हो पाया है। 24 सितंबर को आजसू पार्टी दोबारा घेराव करने वाली है।