पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब स्कूल में ही बनेगा प्रमाण पत्र

अब स्कूल में ही बनेगा प्रमाण पत्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अबआठवीं से लेकर 12 वीं तक के विद्यार्थियों को स्कूल से ही जाति आवासीय प्रमाण पत्र मिलेगा।

इस संबंध में राज्य सरकार के प्रधान सचिव का स्पष्ट आदेश जिले के शिक्षा पदाधिकारियों को दिया गया है। ये दोनों प्रमाण पत्र अब शिक्षण संस्थानों में नामांकन नियोजन के लिए मान्य होंगे। वर्तमान व्यवस्था में जाति आवासीय प्रमाण पत्र हासिल करने के लिए अंचल अनुमंडल कार्यालय का चक्कर काटना पड़ता है, जिसमें विद्यार्थियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग ने नई व्यवस्था दी है। जिले के डीसी के अलावा शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी नई व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया गया है। नई व्यवस्था को 15 नवंबर 2014 तक लागू किया जाना है।

क्या होगी नई व्यवस्था

आठवींकक्षा में नामांकन लेनेवाले विद्यार्थियों के नामांकन के बाद 15 दिनों के अंदर विद्यार्थी से संबंधित जाति आवासीय प्रमाण पत्रों से जुड़ी सभी सूचनाएं अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय को उपलब्ध कराई जाएगी। इसके बाद अनुमंडल प्रशासन 60 दिनों के अंदर प्रमाण पत्र स्कूल प्रबंधन को उपलब्ध कराएगा। विद्यालय परित्याग के समय विद्यार्थी को प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

{ प्रधान सचिव ने दिया है आदेश आठवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए लागू हुई योजना