फरार पति की गिरफ्तारी की मांग
चक्रधरपुर | सोनुवानिवासी गनी खान की बेटी शाहजहां बेगम को इंसाफ दिलाने की मांग कोल्हान मानवाधिकार संगठन ने की है। संगठन के सदस्य शौकत अली ने कहा है कि शाहजहां बेगम की शादी गोइलकेरा निवासी तारिक अंसारी के साथ हुई थी। शाहजहां पर ससुराल में जुल्म हुआ है। अब जुल्म का यह मामला गोइलकेरा पहुंचा तो आरोपी पति फरार है। संगठन ने मांग की है कि शाहजहां को न्याय मिले और उसके आरोपी पति की गिरफ्तारी जल्द हो।