पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पांच किशोरियों को चेन्नई ले जा रहा दलाल पकड़ाया

पांच किशोरियों को चेन्नई ले जा रहा दलाल पकड़ाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कामदिलाने के नाम पर पांच किशोरियों को चेन्नई ले जा रहे एक दलाल को लोगों ने सोमवार को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। पकड़ा गया दलाल रमेश पासवान बिहार के जमुई जिले के धर्मवीर का रहने वाला है। पुलिस दलाल समेत सभी पांच किशोरियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। दलाल के चंगुल से छुड़ाई गई सभी किशोरियां पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी प्रखंड की है। इनमें दो सगी बहने भी हैं। चेन्नई जाने वालों में दोनों बहनों के मामा कानूराम पूर्ति साहू पूर्ति भी शामिल थे। सभी को पकड़ने के बाद लोग उन्हें पलायन रोकने पर काम कर रही संस्था सृजन महिला विकास मंच की सचिव नरगिस खातून के पास ले जाए। तब तक मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। थाने में देर शाम तक पूछताछ जारी थी। इधर, लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश है। मौके पर पहुंचे लोगों ने दलाल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

मकई बेचनेवाली ने देखा, लोगों ने की पिटाई

चक्रधरपुरमेन रोड में भाजपा कार्यालय के पास सड़क किनारे कांडेराम सामड नामक युवक की प|ी बाआमती बोदरा मकई बेच रही थी। उसी समय दलाल किशोरियों को लेकर वहां बैठा था। दलाल किशोरियों के पास बैग आदि थी। तभी बामती बोदरा को शक हुआ। बामती ने हो भाषा में किशोरियों से पूछताछ की तो सारी बात सामने गई। इसके बाद बामती बोदरा ने मामले की जानकारी अपने पति को दी। उसने अपने दोस्त आजसू कार्यकर्ता पवन सिंकू को जानकारी दी। पवन सिंकू ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की तो दलाल बात छुपाने लगा। इसके बाद अन्य लोगों को भी मामले की जानकारी हो गई। काफी संख्या में लोग पहुंच गए और दलाल की पिटाई शुरू कर दी।

किशोरियों को उनके परिजनों के पास ले जाती नरगीस खातून।