पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गायत्री परिवार ने छात्रों को किया सम्मानित

गायत्री परिवार ने छात्रों को किया सम्मानित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चक्रधरपुर| अखिलविश्व गायत्री परिवार चक्रधरपुर की ओर से रविवार को उर्दू टाउन स्कूल परिसर में एक समारोह आयोजित कर विद्यालय के मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया गया। मौके पर शिक्षक नेता श्रवण कुमार मिश्र हाजी इफ्तेखार साहब अतिथि के रूप में मौजूद थे। स्कूल की कक्षा एक के मो आकुब, कक्षा दो की फराह नाज, कक्षा तीन के मो शाकिब, कक्षा चार की मुसर्रत फातमा, सना खान, कक्षा पांचवीं की कहकशां परवीन, कक्षा छह की सिफत इकबाल, कक्षा सात की समीया परवीन, कनीज फातमा, कक्षा आठ की निखत जहां, मो काशिफ तथा उर्दू टाउन बालक प्राथमिक विद्यालय चक्रधरपुर के मो अहमद, मो वसीम, कक्षा दो के अदनान खान, नरीमन परवीन, कक्षा तीन की एल परवीन, अलमाश अख्तर, कक्षा चार की अमन परवीन, अबु उमर, कक्षा पांच के शारिक अबरार, मो दानिश को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर श्याम तिवारी, प्रमोद भगेरिया, रतीकांत, शिव चंद झुनझुनवाला, शिवचरण, प्रफुल्ल कुमार पाठक, हाजी गुलाम रसूल, अयूब खान, सुहैल अहमद, अंजुम फिरदौस मौजूद थीं।