ट्रैक्टर के धक्के से बिजली के खंभे टूटे
चक्रधरपुर| सोमवारको चैनपुर पंचायत के पनसुवां गांव के पास एक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। इससे बिजली के तीन खंभे टूट गए। इसके धक्के से एक साथ तीन खंभों का तार गिर गया साथ ही खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। इस घटना में जान माल की क्षति की सूचना नहीं है। घटना सुबह 10 बजे की है। खंभे टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है।