पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 14 को निकाला जाएगा शांति मार्च

14 को निकाला जाएगा शांति मार्च

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चक्रधरपुर| दक्षिणपूर्व रेलवे स्पोटर्स एसोसिएशन(सेरसा) के द्वारा 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर निकाला जाने वाला शांति मार्च अब 14 अक्टूबर को निकाला जाएगा। सेरसा के खेल सचिव शांतनु भट्टाचार्य ने बताया कि 2 अक्टूबर को का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। अब यह कार्यक्रम 14 अक्टूबर की सुबह साढे सात बजे डीआरएम कार्यालय के समीप होगा। बताया कि 2 अक्टूबर को रेलवे में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। जिसमें चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम राजीव अग्रवाल सहित रेलवे के विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी कर्मचारी सफाई अभियान में भाग लेंगे।