पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रभारी पदाधिकारी ने जारी की मेडिकल टीम की इमरजेंसी लिस्ट

प्रभारी पदाधिकारी ने जारी की मेडिकल टीम की इमरजेंसी लिस्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अनुमंडलअस्पताल चक्रधरपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सीबी चौधरी ने दुर्गा पूजा में एक अक्तूबर से चार अक्तूबर तक इमरजेंसी ड्यूटी के लिए चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की सूची जारी की गई है। चिकित्सक टीम सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक दवाएं एवं उपस्कर के साथ ससमय उपलब्ध रहेंगे। सोमवार को जारी सूची अनुमंडल पदाधिकारी चक्रधरपुर को सौंपी गई है। एक अक्तूबर से तीन अक्तूबर तक अस्पताल में इमरजेंसी टीम दोपहर दो बजे से रात 10 बजे तक ड्यूटी देंगे। जबकि चार अक्तूबर दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन के दिन शहर के दो जगहों पर दोपहर 3 बजे से प्रतिमा विसर्जन तक चिकित्सा टीम मौजूद रहेगी।

एक अक्तूबर : अस्पतालपरिसर, दोपहर 2 से रात 10 बजे तक, डॉ साइबा सोरेन, फार्मासिस्ट रामलाल महतो, चालक मो लियाकत अली।

दोअक्तूबर : अस्पतालपरिसर, दोपहर 2 से रात 10 बजे तक,। डॉ जीत लाल, फार्मासिस्ट रामलाल महतो, चालक मो लियाकत अली।

तीनअक्तूबर : अस्पतालपरिसर, दोपहर 2 से रात 10 बजे तक,। डॉ पी प्रधान, फार्मासिस्ट रोशन लाल मंडल, चालक मो लियाकत अली।

चारअक्तूबर : सूर्याक्लीनिक के निकट, दोपहर 3 से प्रतिमा विसर्जन तक , डॉ आरएन सोरेन, फार्मासिस्ट रोशन लाल मंडल, चालक मो लियाकत अली।

एक नजर