- Hindi News
- नगर पर्षद कार्यालय में 2 अक्टूबर को ली जाएगी स्वच्छता की शपथ
नगर पर्षद कार्यालय में 2 अक्टूबर को ली जाएगी स्वच्छता की शपथ
सोमवारको नगर पर्षद कार्यालय चक्रधरपुर में अध्यक्ष रोशनी टोप्पो की अध्यक्षता में वार्ड पार्षदों की बैठक हुई। जिसमें स्वच्छ भारत अभियान चलाने को लेकर रूपरेखा तैयार की गई।
सर्वसम्मति से निर्णय हुआ कि शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर स्वच्छता संबंधी होर्डिंग लगाए जाएंगे। वहीं दो अक्तूबर को नगर पर्षद कार्यालय के प्रांगण में स्वच्छता विषयक शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें सभी वार्ड पार्षद, अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल होंगे। सफाई कार्य में प्रयुक्त होने वाली सभी गाड़ियों में स्वच्छता जागरूकता से संबंधित पोस्टर, बैनर लगाए जाएंगे। नगर पर्षद कैंपस में भी सफाई जागरूकता संबंधी होर्डिंगस लगेंगे। इसके अलावा दुर्गापूजा पंडालों के सामने भी स्वच्छता संबंधी होर्डिंग लगाए जाएंगे। 2 अक्तूबर से 23 अक्तूबर तक नगर पर्षद क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से वार्ड पार्षद मो अशरफ, चितरंजन हेंब्रम, अनुप दुबे, दिनेश जेना, सरोज कसेरा, पीरुल हक, रुकी कौशर, तबस्सुम परवीन, लालजी प्रसाद, राजेश शुक्ला, मनाउर रहमान, कनीय अभियंता जियाउल हक आदि मौजूद थे।
स्वच्छ भारत अभियान को लेकर बैठक करते प्रतिनिधि।