जिला मुख्यालय पर धरना 11 को
चक्रधरपुर| झारखंडराज्य प्राथमिक शिक्षक संघ वित्त विभाग के खिलाफ 11 अक्तूबर को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर धरना देंगे। तथा झारखंड सरकार का पुतला दहन करेंगे। यह जानकारी संघ के वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण कुमार मिश्र ने देने हुए बताया कि विसंगति निराकरण समिति द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट को गोपनीय रखकर संशोधित फीटमेंट टेबल को निरस्त कराने का प्रयास वित्त सचिव के स्तर से किया जा रहा है। साथ ही प्रखंड स्तर पर एक वरीय प्रधानाध्यापक को निकास व्ययन घोषित करने के प्रस्ताव पर अभी तक निर्णय नहीं लिए जाने के मामले को देखते हुए झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक 28 सितंबर को हुई, जिसमें निर्णय लिया है कि वित्त विभाग के खिलाफ 11 अक्तूबर 2014 को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर शिक्षक धरना देंगे। द्वितीय चरण में 20 अक्तूबर को मुख्यमंत्री आवास का घेराव कार्यक्रम तय किया गया है। उन्होंने कहा कि आंदोलन को शत प्रतिशत सफल बनाने के लिए संघर्ष समिति में सभी प्रमंडल अध्यक्ष, सचिव, जिला अध्यक्ष, प्रधान सचिव को उक्त कार्यक्रम की तैयारी में शिक्षकों की सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की गई है।