16 कोच में भारत, स्मार्ट सिटी, गांव भी
वातानुकुलित16 कोचवाली साइंस एक्सप्रेस चक्रधरपुर स्टेशन पर सोमवार को पहुंची। विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग, पर्यावरण, वन जलवायु मंत्रालय के साथ-साथ रेल मंत्रालय की इस संयुक्त ट्रेन में आयोजित जैविक विविधता प्रदर्शनी कोच का उदघाटन चक्रधरपुर डीआरएम राजीव अग्रवाल ने किया। इस ट्रेन के 16 कोच में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक की जैविक विविधता और ग्रामीण भारत से लेकर स्मार्ट सिटी के भी दर्शन होंगे। देश भर के 57 स्टेशनों में से चक्रधरपुर में भी इस ट्रेन का तीन दिनों तक ठहराव दिया गया है। एक अक्तूबर तक यह ट्रेन यहां रहेगी। साइंस एक्सप्रेस को देखने के लिए पहले ही दिन करीब 1 हजार विद्यार्थियों का जमावड़ा लगा रहा। ट्रेन रोजाना सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुली रहेगी। प्लेटफार्म संख्या तीन पर ट्रेन खड़ी है।
डीआरएमअलका ने किया उदघाटन
सोमवारकी सुबह साढ़े नौ बजे प्लेटफार्म संख्या तीन पर साइंस एक्सप्रेस की प्रदर्शनी कोच का उदघाटन डीआरएम राजीव अग्रवाल अलका अग्रवाल ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। मौके पर एडीआरएम नवीन तलवार, सीनियर डीसीएम एके हलदर सहित अन्य लोग मौजूद थे। मौके पर रेल अधिकारियों के परिवार के अलावा सर्वो अध्यक्षा अलका ने भी प्रदर्शनी देखी।
ये भी जान लीजिए
क्या : साइंसएक्सप्रेस
कहां:चक्रधरपुरस्टेशन पर
प्रदर्शनीकब तक : सुबह10 से शाम 5 बजे तक
यहांक्या लाएं: मोबाइल,कैमरा, बैग, माचिस, सिगरेट, बीड़ी, तंबाकू, पानी का बोतल, नुकीली वस्तुएं।
कबतक प्रदर्शनी: 1अक्तूबर तक
इधर यह भी .. 32ट्रेंड गाइड्स, ट्रेन में 32 युवा गाइड्स हैं। जो ट्रेंड हैं, हर कोच में प्रदर्शनी के बारे में विस्त़ृत रूप से जानकारी देंगे। वे यूनिफार्म में रहते हैं।
सीसीटीवी से लैस, स्काउट कर रहे मदद
चक्रधरपुरप्लेटफार्म संख्या तीन पर खड़ी साइंस एक्सप्रेस के सभी कोच एयरकंडीशन हैं। इसमें घुसने के लिए कोई शुल्क नहीं है। लेकिन यहां घुसने से पहले पूरी जांच मेटल डिटेक्टर के माध्यम से हो रही है। जबकि सभी कोचों पर निगाह कंट्रोल रूम से सीसीटीवी के माध्यम से हो रही है। इसमें स्काउट एंड गाइड के बच्चे भी मदद कर रहे हैं।
क्या है साइंस ट्रेन में
साइंसट्रेन देश भर के 57 स्टेशनों पर खड़ी होगी। इस ट्रेन में लाइट, मॉडल आदि के जरिए जैविक विविधताओं के बारे में जीवंत प्रदर्शनी है। हिमालय, गंगा के मैदान, उतर पूर